तिलहर: कटरा में अल्ट्राटेक सीमेंट फैक्ट्री के सामने अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान हुई मौत
दरअसल थाना कटरा क्षेत्र में अल्ट्राटेक सीमेंट फैक्ट्री के सामने अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से घायल हुए युवक की इलाज के दौरान बरेली में मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक युवक की पहचान तिलहर थाना क्षेत्र के पिथनापुर गांव के रहने वाले सत्येंद्र सिंह यादव के रूप में हुई है।