गढ़मुक्तेश्वर: इंदिरा कॉलोनी निवासी व्यक्ति ने सगे भाई सहित दो लोगों पर पिता पर धारदार हथियार से हमला करने का लगाया आरोप, मुकदमा दर्ज
थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र इंदिरा कॉलोनी निवासी व्यक्ति मसरूर अहमद ने थाने में तहरीर देकर अपने सगे भाई और उसके साथी पर पिता पर रास्ते में रोक कर धारदार हथियारों से हमला करने का आरोप लगाया है और आरोप है कि शिकायत करने पर दोनों ने जान से मारने की धमकी भी दी है मामले में पुलिस ने बृहस्पतिवार को मुकदमा दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।