सारठ: सारठ प्रखंड मुख्यालय परिसर से बाइक चोरी, 5 मिनट में गायब!
Sarath, Deoghar | Apr 25, 2026 सारठ प्रखंड मुख्यालय परिसर से शनिवार दोपहर एक बजे एक बाइक चोरी होने का मामला सामने आया है। भुक्तभोगी बाइक मालिक नया खरना के प्रदीप दास ने बताया कि कार्यालय गेट के सामने, जहां कई बाइक खड़ी थी, अपनी हीरो स्प्लेंडर+ JH15T/1082 बाइक खड़ा करके ऑफिस गया व 5 मिनट बाद वापस आने पर बाइक गायब थी। उपप्रमुख प्रतिनिधि समेत अन्य ने ब्लॉक कैंपस से बाइक चोरी पर आश्चर्य जताया