नवतपा के दौरान क्षेत्र में तेज गर्मी और लू का असर अब पक्षियों पर भी दिखाई देने लगा है। नर्मदा किनारे इन दिनों बगुले भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों से बेहाल हैं। कई स्थानों पर बगुले पेड़ों से गिरते हुए नजर आ रहे हैं, वहीं खेतों और नदी किनारे मृत अवस्था में भी मिल रहे हैं। लगातार सामने आ रही इस स्थिति ने ग्रामीणों और किसानों की चिंता बढ़ा दी है।