बैतूल नगर: 27 अप्रैल को विराट पदयात्रा: गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करने की गूंज, वाहन रैली निकाली, हस्ताक्षर अभियान चलाया
बैतूल में 27 अप्रैल को एक बड़ी जनआंदोलन की तस्वीर देखने को मिलेगी, जब गौ सम्मान आह्वान अभियान के तहत विराट पदयात्रा निकाली जाएगी। यह पदयात्रा सुबह 11 बजे शिवाजी ऑडिटोरियम से शुरू होकर तहसील कार्यालय तक पहुंचेगी, जहां राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा। इस अभियान की सबसे प्रमुख मांग है—गौ माता को राष्ट्रमाता का दर्जा