सोरांव थाना क्षेत्र स्थित शास्त्री नगर चौराहे पर रविवार की दोपहर लगभग 2:30 एक तेज रफ्तार सफारी स्टॉर्म अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई और फिर खाई में जा गिरी। इस दुर्घटना में वाहन चालक आरिफ खान और मोहम्मद जैद गंभीर रूप से घायल हो गए।स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत निशा हॉस्पिटल ले जाया गया। उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर भेज दिया गया।