हलसी: हलसी थाना क्षेत्र में 9 कुर्की मामलों का निष्पादन, एक कुर्की वारंटी गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार के निर्देश पर हलसी थाना क्षेत्र में लंबित कुर्की मामले के निष्पादन हेतु बुधवार को विशेष अभियान चलाया गया. अपराह्न 1 बजे पुलिस ने शिवपुर गांव से दिलीप सिंह के पुत्र कुर्की वारंटी युवराज कुमार को गिरफ्तार किया है. यहां कुर्की जाति के 9 मामले का निष्पादन हुआ. 1 गिरफ्तारी, 3 रिकॉल पर मुक्त तथा 5 मामले में संपत्ति नहीं पाया गया.