एटा: भाजपा कार्यालय के पीछे 8 भैंसें संदिग्ध हालत में मिलीं, गंगानगर निवासी राजू ने पुलिस को दी सूचना, मौके पर जांच जारी
Etah, Etah | Feb 22, 2026 एटा जनपद में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कार्यालय के पीछे संदिग्ध अवस्था में आठ भैंसें मिली हैं। गंगानगर निवासी राजू लोधी ने इन भैंसों को पकड़कर पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।राजू लोधी जो थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव गंगानगर के निवासी हैं,ने रविवार सुबह 11 बजे बताया कि शनिवार रात भाजपा कार्यालय के पीछे ये भैंसें देखी गई।