विदिशा: अस्पताल पर आयुष्मान योजना में धोखाधड़ी, ₹1.12 लाख जुर्माना, CMHO ने की पुष्टि, आयुष्मान के बाद भी राशि लेने का आरोप
विदिशा मे संचालित निजी हॉस्पिटल पर आयुष्मान कार्ड योजना में लापरवाही बरतने के आरोप में 1,12,860 रुपये का अर्थदंड लगाया गया है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण और राज्य स्वास्थ्य एजेंसी की जांच मे यह आरोप सही पाए गए थे। सीएमएचओ डॉ रामहित कुमार ने रविवार शाम 5 बजे बताया कि रायसेन के भगवान सिंह सेन से निजी हॉस्पिटल मे आयुष्मान कार्ड के बाद भी 37 हजार लिए गए थे।