मोहड़ा: पुरानी रंजिश के चलते दो युवकों की पिटाई, थाने में शिकायत दर्ज
Muhra, Gaya | May 3, 2026 अतरी थाना क्षेत्र मोहड़ा प्रखंड के जोता गांव में शनिवार की शाम को जोता गांव निवासी सत्येंद्र प्रसाद और रितेश कुमार गांव में मस्जिद के पास बैठे हुए थे इसी दौरान पुरानी रंजिश को लेकर गांव के चार लोगों ने आकर अचानक लाठी डंडा से मारपीट करना शुरू कर दिया। जिससे सत्येंद्र प्रसाद और रितेश कुमार जख्मी हो गए। हल्ला करने पर ग्रामीण दौड़े और उनलोगों को किसी तरह बचाया