मंझनपुर: कौशाम्बी में पुलिस ने नाबालिग की शादी रुकवाई, AHT टीम ने शैक्षिक अभिलेखों की जांच की, बालिका को वन स्टॉप सेंटर भेजा
संदीपनघाट क्षेत्र में एक नाबालिग बालिका का विवाह रुकवाया गया। पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवक की बेटी का विवाह होने वाला है, जो नाबालिग है। सूचना मिलते ही एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग AHT टीम, बाल कल्याण समिति के सदस्य, चाइल्ड हेल्पलाइन के सदस्य और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। टीम ने बालिका के शैक्षिक अभिलेखों की जांच की, जिसमें उसके नाबालिग होने की पुष्टि हुई।