#बहरोड़ शहर में जाम की समस्या से राहत दिलाने के लिए फ्लाईओवर के नीचे वेंडिंग जोन और पार्किंग स्थल विकसित किया जाएगा। मुख्य चौराहे से स्कूल खेल मैदान तक सड़क किनारे लगने वाली रेहड़ी-ठेलियों को शिफ्ट किया जाएगा। हाईवे की बसों के ठहराव के लिए भी जगह चिह्नित होगी। आज नगरपरिषद आयुक्त और थानाधिकारी ने मौके पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इससे यातायात व्यवस्था सुचारू होने की उम्मीद है!