Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Jharkhand
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
image
image

छीमका मल्टी-प्रोडक्ट क्लस्टर के स्थल का कलेक्टर ने किया मुआयना; 6 माह में विकास के निर्देश मुख्यमंत्री जन‑विश्वास अभियान‑2026 के अंतर्गत आज कलेक्टर भिण्ड ने तहसील गोहद के अंतर्गत उद्योग केंद्र मालनपुर वृत (एंडोरी) क्षेत्र में खनेता रोड पर विकसित होने वाले “राज्य क्लस्टर-मल्टी‑प्रोडक्ट क्लस्टर-छीमका” के स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने क्लस्टर को शीघ्र और व्यवस्थित रूप से विकसित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट दिशा‑निर्देश दिए। कलेक्टर ने उद्योग क्षेत्र विकसित करने वाली एजेंसियों को लक्ष्य दिया कि छह माह के भीतर क्लस्टर का प्राथमिक विकास पूर्ण कर लिया जाए। साथ ही उन्होंने क्षेत्र से पानी की प्रभावी निकासी सुनिश्चित करने हेतु एसडीएम गोहद को आवश्यक निर्देश दिए। कलेक्टर ने क्लस्टर स्थल पर विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के महाप्रबंधक को शीघ्र ही पावर स्टेशन की अनुमति प्रदान करने के निर्देश भी दिये, ताकि उद्योग शुरू होने पर विद्युत बाधा न आए। उन्होंने आवश्यक तकनीकी तथा प्रशासनिक पहलुओं पर भी चर्चा की। भ्रमण के समय उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक, राजस्व टीम तथा एसपीवी भी मौजूद रहे। #CMMadhyaPradesh #JansamparkMP Department Of Revenue, Madhya Pradesh #JanVishwasAbhiyan2026 #हर_शुक्रवार_जनता_के_नाम #भिण्ड #Bhind

18 views | Bhind, Madhya Pradesh | Aug 14, 2026

MORE NEWS

Bhind Nagar, Bhind | Aug 16, 2026

स्टीमर में सवार सभी यात्री सुरक्षित

प्रशासन की तत्परता से टला बड़ा हादसा

जिला और पुलिस प्रशासन की तत्परता से चम्बल नदी में फंसे हुए स्टीमर में सवार सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। मुरैना जिले के नगरा थानांतर्गत चापक घाट से स्टीमर के माध्यम से यात्री और कांवड़िए जल चढ़ाने आगरा जा रहे थे। स्टीमर में पर्याप्त डीजल नहीं होने के कारण यह चंबल नदी के तेज बहाव में फंस गया। सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंच कर राहत-बचाव कार्य शुरू किया। स्थिति पर नजर रखने के लिए जिला कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, एसडीएम अटेर, एसडीओपी अटेर और तहसीलदार मौके पर उपस्थित रहे। पुलिस बल और एडीईआरएफ की संयुक्त कार्यवाही में काफी मशक्कत के बाद स्टीमर को अटेर क्षेत्र मे रोक लिया गया और रस्सों से बांध कर किनारे तक लाया गया। 

एसडीएम अटेर ने बताया कि स्टीमर में महिलाओं और बच्चों सहित कुल 64 यात्री सवार थे और 33 मोटरसाइकिल लदी हुई थीं। सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाल कर बसों में बैठाकर नगरा के लिए रवाना किया गया है। डीजल की व्यवस्था कर स्टीमर भी रवाना कर दिया गया है। गंभीर लापरवाही के चलते स्टीमर संचालक के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।
#CMMadhyaPradesh
#JansamparkMP
Department Of Revenue, Madhya Pradesh
#भिण्ड
#Bhind

स्टीमर में सवार सभी यात्री सुरक्षित प्रशासन की तत्परता से टला बड़ा हादसा जिला और पुलिस प्रशासन की तत्परता से चम्बल नदी में फंसे हुए स्टीमर में सवार सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। मुरैना जिले के नगरा थानांतर्गत चापक घाट से स्टीमर के माध्यम से यात्री और कांवड़िए जल चढ़ाने आगरा जा रहे थे। स्टीमर में पर्याप्त डीजल नहीं होने के कारण यह चंबल नदी के तेज बहाव में फंस गया। सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंच कर राहत-बचाव कार्य शुरू किया। स्थिति पर नजर रखने के लिए जिला कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, एसडीएम अटेर, एसडीओपी अटेर और तहसीलदार मौके पर उपस्थित रहे। पुलिस बल और एडीईआरएफ की संयुक्त कार्यवाही में काफी मशक्कत के बाद स्टीमर को अटेर क्षेत्र मे रोक लिया गया और रस्सों से बांध कर किनारे तक लाया गया। एसडीएम अटेर ने बताया कि स्टीमर में महिलाओं और बच्चों सहित कुल 64 यात्री सवार थे और 33 मोटरसाइकिल लदी हुई थीं। सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाल कर बसों में बैठाकर नगरा के लिए रवाना किया गया है। डीजल की व्यवस्था कर स्टीमर भी रवाना कर दिया गया है। गंभीर लापरवाही के चलते स्टीमर संचालक के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी। #CMMadhyaPradesh #JansamparkMP Department Of Revenue, Madhya Pradesh #भिण्ड #Bhind

Bhind, Madhya Pradesh | Aug 16, 2026

भिण्ड ब्रेकिंग, चम्बल नदी को पार कर रहे स्टीमर की पेट्रोल खत्म, मचा हड़कंप

#bhindnews 
#news 
#viralvideos 
#livenews 
#viral

भिण्ड ब्रेकिंग, चम्बल नदी को पार कर रहे स्टीमर की पेट्रोल खत्म, मचा हड़कंप #bhindnews #news #viralvideos #livenews #viral

Bhind Nagar, Bhind | Aug 16, 2026