बिछिया: मोतीनाला के भीमडोंगरी में प्रतियोगी परीक्षार्थियों को युवाओं का भविष्य संवारने हेतु मिला विशेष मार्गदर्शन
मंडला जिले के मोतीनाला थाना क्षेत्र अंतर्गत भीमडोंगरी स्थित कौशल पुलिस केंद्र में युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए विशेष मार्गदर्शन दिया गया। रविवार, 25 अक्टूबर को शाम 4 बजे तक चले इस कार्यक्रम में हॉक फोर्स के डीएसपी शेखर दुबे ने छात्र-छात्राओं को लक्ष्य निर्धारण, समय प्रबंधन, अनुशासन और निरंतर अभ्यास के महत्व की जानकारी दी।