पाटन: पाटन में अध्यापकों का टीईटी परीक्षा को लेकर विरोध प्रदर्शन, 'टेट नहीं देंगे, ईंट से ईंट बजा देंगे'
Patan, Jabalpur | Apr 11, 2026 पाटन में शनिवार दोपहर लगभग 1:00 बजे से अध्यापकों ने टीईटी परीक्षा के विरोध में रैली निकाली और जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। इसके बाद सी एम राइज स्कूल में ज्ञापन अधिकारियों को सौपा। जिसमें कहा कि अध्यापक टेट परीक्षा का विरोध करते हैं और इसे नहीं देंगे इस दौरान बड़ी संख्या में पाटन ब्लॉक के अध्यापक संवर्ग के अध्यापक मौजूद रहे और प्रदर्शन किया।