बेलहर: पुलिस ने लोढ़िया और धनजोरबा गांव से मारपीट मामले के दो वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा
Belhar, Banka | Aug 31, 2026 थाना क्षेत्र के लोढ़िया और धनजोरबा गांव से गिरफ्तार किए गए मारपीट मामले के दो वारंटियों को पुलिस ने सोमवार को दो बजे दिन में मेडिकल जांच के बाद न्यायिक हिरासत में बांका भेज दिया। पुलिस पदाधिकारी ने बताया की अनिरुद्ध पंडित को लोढ़िया से और शंभू मंडल को धनजोरबा गांव से गिरफ्तार किया गया था। जिन्हें आज न्यायिक हिरासत में बांका जेल भेज दिया गया।