मुज़फ्फरनगर: मुजफ्फरनगर में मेधावियों का सम्मान, चैंप्स-2026 समारोह में होनहार छात्र-छात्राओं को मिले मेडल और पुरस्कार
मुजफ्फरनगर में तोहिदुल मुसलमीन ट्रस्ट की ओर से चैंप्स-2026 पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र वितरण समारोह का भव्य आयोजन किया गया। सादात हॉस्टल परिसर स्थित अबुल कासिम हॉल में आयोजित कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को मेडल और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने शिक्षा को समाज की तरक्की की बुनियाद बताते हुए अभिभावकों जागरूक किया।