मांदकोल गांव निवासी राजेंद्र उर्फ कल्लन के अप*हरण और ह*त्या मामले में पुलिस केवल एक कदम आगे बढ़ी। आज सोमवार को गदपुरी थाना पुलिस ने गत दिवश पकड़े अनिल पुत्र मोहन तथा संजय पुत्र श्री चंद निवासी मां कॉल को अदालत में पेश कर दो दिन के डिमांड पर लिया है।
बता दे इनमें से अनिल ने पुलिस के सामने थाने में जाकर सरेंडर किया था और गत दिवस ही दोपहर के वक्त दूसरे आरोपी संजय पुत्र श्री चंद को पलवल सीआईए ने विरासत में लिया था उसके बाद पूछताछ के बाद संलिप्तता पाई जाने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया।
हालांकि परिजनों का कहना था कि जब तक इस मामले से संबंधित तमाम दोषियों को गिरफ्तार नहीं किया जाएगा तब तक हम मृतक राजेंद्र उर्फ कल्लन के शव का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। लेकिन रात्रि में ही पुलिस के दबाव के आगे ग्रामीणों को झुकना पड़ा और उन्होंने देर रात्रि कल्याण के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
Palwal, Palwal | Oct 5, 2026