पलवल मांदकोल गांव का दिल दहलाने मामला वाला मामला सामने आया है। एक व्यक्ति की पुरानी रंजिश के चलते अपहरण कर उसकी हत्या कर दी। और उसके शव को खुर्द-बुर्द करने की इरादे से उत्तर प्रदेश में दनकौर के पास ले जाकर फेंक दिया। परिजनों ने जानकारी मिलने के बाद पहले सिटी थाने में उसके बाद गदपुरी थाने में जाकर प्रदर्शन किया।
पीड़ितों का कहना है जब राजेंद्र नाम के इस व्यक्ति की हत्या में शामिल तमाम लोगों को गिरफ्तार नहीं किया जाएगा तब तक शव का अंतिम संस्कार नहीं कराया जाएगा।
Palwal, Palwal | Oct 5, 2026