तेज होती गर्मी के बीच अब लोगों ने राहत के लिए फिर से पारंपरिक उपायों का सहारा लेना शुरू कर दिया है। निमाड़ क्षेत्र में मिट्टी के मटके एक बार फिर “देशी फ्रिज” के रूप में घर-घर में जगह बना रहे हैं। तापमान बढ़ने के साथ ही मटकों की मांग भी तेजी से बढ़ी है। बाजारों में महिलाएं नए मटके खरीदकर सिर पर रखकर घर ले जाती नजर आ रही हैं। मटकों में रखा पानी प्राकृतिक रूप