खूंटपानी: खूंटपानी में रोपा विधि से धान की रोपाई शुरू, खेत में उतरकर बीटीएम ने किसानों को दी उन्नत खेती की जानकारी
खूंटपानी प्रखंड में मानसून सक्रिय होने के साथ ही धान की रोपाई का कार्य तेज हो गया है. खेतों की तैयारी पूरी होने के बाद किसान रोपा विधि से धान की रोपाई में जुट गए हैं. इसी क्रम में कृषि विभाग के प्रखंड तकनीकी प्रबंधक (बीटीएम) भानु प्रताप सिंह ने खेत में उतरकर स्वयं रोपा विधि से धान की रोपाई की और किसानों को वैज्ञानिक तरीके से खेती करने की जानकारी दी. रोपाई के