म्यूल अकाउंट से साइबर ठगी का खेल, दो सगे भाई गिरफ्तार
एंकरिंग स्क्रिप्ट:
सवाई माधोपुर से साइबर ठगी से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। मानटाउन थाना पुलिस ने म्यूल अकाउंट के जरिए आमजन से साइबर ठगी करने वाले दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के मुताबिक आरोपी फर्जी मैसेज, लोन कवर और मनी हेल्प के नाम पर लोगों को झांसा देते थे। इसके बाद सर्विस चार्ज, जीएसटी और विड्रॉल चार्ज के नाम पर ठगी की रकम बैंक खातों में मंगवाई जाती थी।
विशेष साइबर अभियान के तहत संदिग्ध बैंक खातों की जांच में पुलिस को इन आरोपियों के बारे में सुराग मिला। बैंक रिकॉर्ड और साइबर पोर्टल पर मिली शिकायतों के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शहबाद अली और उसके भाई अलमास को गिरफ्तार किया।
फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने में जुटी है कि साइबर ठगी के इस नेटवर्क में इनके साथ और कितने लोग जुड़े हैं।
साइबर ठगी के खिलाफ मानटाउन थाना पुलिस की इस कार्रवाई को अहम माना जा रहा है।
#hilightsfollowers #followersreels #followersnonfollowers #updatechallenge #NewsUpdate #highlight #सवाई #followers Amita Meena Journalist News57 SP Sawaimadhopur
Gangapur, Sawai Madhopur | Aug 26, 2026