मोहम्मदगंज: पत्नी से विवाद के बाद 60 वर्षीय व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आकर गंभीर घायल
पलामू जिले के मोहम्मदगंज बाजार निवासी 60 वर्षीय घूरन राम ट्रेन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना बुधवार सुबह करीब 10 बजे मोहम्मदगंज रेलवे स्टेशन के आसपास की बताई जा रही है। घायल की पहचान स्वर्गीय मथुरा राम के पुत्र मदन घूरन राम के रूप में हुई है।