चित्तौड़गढ़ जिला जेल में बंद एनडीपीएस एक्ट के आरोपी गोवर्धन जाट के जमानत पर बाहर जाने के बाद वापस जेल नहीं लौटने पर उसे फरार घोषित कर दिया गया है। कपासन निवासी आरोपी ने बीमारी का हवाला देकर राजस्थान हाईकोर्ट से अंतरिम जमानत ली थी, जो 18 मार्च से 6 अप्रैल तक थी। उसे 5 अप्रैल शाम 5 बजे तक जेल मे लौटना था।