गुरूर: ग्राम बोहारडीह में बिजली टावर पर फांसी के फंदे पर लटका मिला लाइन अटेंडेंट का शव, परिवार भिलाई 3 से आकर किराए पर रहता था
Gurur, Balod | Jun 18, 2026 बिजली टावर पर एक अज्ञात शव मिलने की जानकारी पर जब गुरुर पुलिस सहित ग्रामीण मौके पर पहुंचे तब विद्युत विभाग में काम करने वाले अन्य कर्मचारियों ने मृतक की पहचान भिलाई तीन निवासी 40 वर्षीय देवेंद्र साहू के रूप मे की। फिलहाल घटना का कारण अज्ञात है, मामले मे पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।