बेलसंड: परसौनी पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में प्राथमिकी अभियुक्त चंदन कुमार को किया गिरफ्तार
सीतामढ़ी: जिले के परसौनी थाना क्षेत्र में पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी अभियुक्त चंदन कुमार को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान धुरवार गांव, वार्ड संख्या-18 निवासी चंदन कुमार के रूप में की गई है। वह परसौनी थाना कांड संख्या-195/26 में हत्या के प्रयास के मामले का नामजद प्राथमिकी अभियुक्त है।