चित्तौड़गढ़। जिले के पीपलवास बानसेन गांव में मोबाइल को लेकर हुए विवाद में 22 वर्षीय रामलाल भील और 20 वर्षीय पत्नी सीमा ने जहरीला पदार्थ खा लिया। सोमवार रात कहासुनी के बाद दोनों ने गुस्से में कमरे में जहर खाया। काफी देर तक बाहर न आने पर परिजनों ने दरवाजा खोलकर बेहोशी की हालत में पाया।