भारतीय जनता पार्टी जिला हमीरपुर की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन समीरपुर मंडल में किया गया। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने की। इस दौरान आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई और संगठनात्मक गतिविधियों पर चर्चा हुई।बैठक में जानकारी दी गई कि भाजपा जिला हमीरपुर द्वारा 7 जून को 12 साल विश्वास के विकास के जनकल्याण के विषय पर जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद अनुराग सिंह ठाकुर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।