प्रभात पट्टन: मुलताई बिरुल रोड पर ग्राम खड आमला के पास पुलिया पर सीमेंट से भरा ट्रक पलटा, ड्राइवर और कंडक्टर हुए घायल
मुलताई से बिरुल रोड पर स्थित ग्राम खडआमला के पास एक पुलिया पर से सीमेंट से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। आज बुधवार सुबह करीब 9 बजे इस संबध में ग्रामीण मोहित गांवंडे ने जानकारी देते हुए बताया कि जब वे मौके पर पहुंचे तो ट्रक पलता हुआ दिखा। यह घटना मंगलवार बुधवार की दरमियानी रात की बताई जा रही है।बताया जा रहा है कि ट्रक मुलताई की ओर से बिरुल की ओर जा रहा था