जबलपुर: आरक्षक की बेटी को संघ लोक सेवा आयोग परीक्षा में चयनित होने पर एसपी ने सम्मानित किया
पुलिस कंट्रोल रूम में जबलपुर पुलिस परिवार के आरक्षक सतीष तिवारी की पुत्री कु. शिवानी तिवारी को संघ लोक सेवा आयोग परीक्षा में चयनित होने पर पुलिस अधीक्षक जबलपुर सम्पत उपाध्याय ने पुष्प गुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित कर हौसला अफजाई करते हुये दी बधाई।