आबू रोड: आबूरोड न्यायालय के सामने कार और बाइक के बीच हुई जबरदस्त भिड़ंत, सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत, एक घायल
आबूरोड शहर में न्यायालय के पास कार और बाइक के बीच हुई जोरदार टक्कर में बाइक सवार एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक घायल हो गया।जानकारी के अनुसार हादसे में पाली जिले के चिमनपुरा निवासी 31 वर्षीय कानाराम की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं आबूरोड के मोरडू गांव निवासी साहीबाराम घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।