गोरखपुर: मंडलायुक्त सभागार में मंडलायुक्त की अध्यक्षता में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्न हुई
मंडलायुक्त सभागार में गुरुवार को मंडलायुक्त अनिल ढींगरा की अध्यक्षता में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों के संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में मंडलायुक्त ने विकास कार्यों की प्रगति की जानकारी ली और अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी परियोजनाओं को तय समय सीमा में गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए।