गोरखपुर: बेनीगंज स्थित भाजपा महानगर कार्यालय में संगठन पर्व 2024 की कार्यशाला का आयोजन हुआ
रविवार को भाजपा महानगर कार्यालय बेनीगंज में संगठन पर्व 2024 की कार्यशाला का आयोजन हुआ। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष व पूर्व विधायक सुरेश चंद्र तिवारी शामिल हुए। इस कार्यशाला में भाजपा महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता समेत तमाम महानगर के पदाधिकारी मौजूद रहे। भाजपा को 2027 विधानसभा में जीत दिलाने के लिए तैयारी की गई।