गोरखपुर: एम्स में जूनियर और सीनियर छात्रों के बीच मारपीट के मामले में एम्स पुलिस ने कराया समझौता
बीते दिनों गोरखपुर एम्स में अनहत 2024 कार्यक्रम में कुछ छात्रों को शामिल होने से रोक दिया गया था। इसके बाद मामला तुल पकड़ लिया। इसी बीच एम्स में रविवार की रात 2020 और 2021 बैच के मेडिकल छात्र आपस में भिड़ गए और जमकर मारपीट हुई और एक कार को क्षतिग्रस्त कर दिया। थाने पर पहुंचा जहां पुलिस ने दोनों पक्षों से तहरीर लेने के बाद आपसी बातचीत के बाद सुलह करा दिया।