जगदलपुर: जिला कार्यालय में समय-सीमा की बैठक, कलेक्टर ने अवैध धान की आवक रोकने के लिए सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए
कलेक्टर हरिस एस ने मंगलवार को दोपहर 3 बजे विभिन्न विभागों की योजनाओं, विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं-कार्यक्रमों की प्रगति की व्यापक समीक्षा समय-सीमा की बैठक के दौरान की। कलेक्टर श्री हरिस ने धान खरीदी व्यवस्थाओं की प्रगति की विस्तार से समीक्षा करते हुए कहा कि धान खरीदी कार्य को पूरी गंभीरता के साथ सुनिश्चित करें।