जगदलपुर: कलेक्टर ने समय सीमा की बैठक में अवैध धान रोकने के लिए सख्त कार्रवाई और धान खरीदी कार्य को गंभीरता से लेने के दिए निर्देश
कलेक्टर हरिस एस ने मंगलवार को विभिन्न विभागों की योजनाओं, विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं-कार्यक्रमों की प्रगति की व्यापक समीक्षा समय-सीमा की बैठक के दौरान की। कलेक्टर श्री हरिस ने धान खरीदी व्यवस्थाओं की प्रगति की विस्तार से समीक्षा करते हुए कहा कि धान खरीदी कार्य को पूरी गंभीरता के साथ सुनिश्चित करें। इस दिशा में किसानों को टोकन की उपलब्धता, बारदाने