जगदलपुर: नर्सिंग ऑफिसर्स असोसिएशन ने 10 सूत्रीय मांगों को लेकर मेडीकल कॉलेज डिमरापाल में किया प्रदर्शन, दी आंदोलन की चेतावनी
मेडिकल कॉलेज डिमरापाल में मंगलवार को नर्सिंग ऑफिसर्स असोसिएशन के द्वारा विगत 10 वर्षों से लम्बित मांगों को लेकर प्रदर्शन किया गया।नर्सिंग ऑफिसर्स असोसिएशन का कहना है कि इस संबंध में विभागीय मंत्री के द्वारा 4 जुलाई 2024 में आश्वस्त किया गया था 2 माह के अंदर कैबिनेट में नर्सिंग ऑफिसर्स असोसिएशन की मुख्य मांग को रखकर निर्णय लिया जाएगा।