जगदलपुर: जनता कांग्रेस जे के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी ने सरकार पर लगाया ₹1.5 लाख करोड़ के घोटाले का आरोप
जनता कांग्रेस जे के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी आज जगदलपुर पहुंचे जहां उन्होंने स्थानीय सर्किट हाउस में प्रेस वार्ता लेते हुए राज्य सरकार पर डेढ़ लाख करोड़ के घोटाले का आरोप लगाया।उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य के संसाधनों को लूटने के लिए तीन राज्यों, तीन केंद्रीय मंत्रालयों और कॉर्पोरेट कंपनी अर्सेलरमित्तल निप्पॉन स्टील के बीच एक बड़ी साजिश रची गई है।