धार: धार में श्री गौड़ ब्राह्मण समाज का तृतीय अन्नकूट महोत्सव सम्पन्न
Dhar, Dhar | Oct 26, 2025 धार में श्री गौड़ ब्राह्मण समाज का तृतीय अन्नकूट महोत्सव सम्पन्न।रविवार को श्री गौड़ ब्राह्मण समाज का तृतीय अन्नकूट महोत्सव अनिल प्लाज़ा में भव्य रूप से आयोजित हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत श्री गणेश वंदना से हुई। राजस्थान से आए कलाकार दल ने “तुम बंसी बजाते हो” गीत पर राधा-कृष्ण नृत्य प्रस्तुत कर समां बाँध दिया।