कैराना: चोरी सहित तीन अलग-अलग मामलों में कैराना स्थित कोर्ट ने तीन दोषियों को सुनाई सजा, एसपी ने दी जानकारी
शामली एसपी रामसेवक गौतम ने बताया है कि जिले के अलग-अलग थानों से संबंधित मारपीट, चोरी का प्रयास और चोरी के तीन मुकदमे कैराना स्थित कोर्ट में विचाराधीन चल रहे थे। गुरुवार को कोर्ट ने तीनों मामलों में फैसला सुनाया है और तीनों मुकदमों के तीन अभियुक्तों के दोषी मिलने पर उन्हें सजा सुनाई गई है।