मोठ: परगहना गांव की बेटी नीता वंशकार का एमपी पुलिस में चयन, परिवार और गांव में खुशी की लहर
Moth, Jhansi | Nov 7, 2026 झांसी के मोंठ क्षेत्र के परगहना गांव की बेटी नीता वंशकार का चयन मध्य प्रदेश पुलिस में हुआ है। नीता की इस सफलता से परिवार और गांव में खुशी का माहौल है। परिजनों और ग्रामीणों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। नीता की उपलब्धि से गांव की अन्य बेटियों को भी आगे बढ़ने की प्रेरणा मिली है।