भादरा: सिद्ध श्री प्राचीन गौशाला में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया 79वां गोपाष्टमी पर्व
भादरा की सिद्ध श्री प्राचीन गौशाला में मंगलवार को 79वां गोपाष्टमी पर्व श्रद्धा व उत्साह से मनाया गया। मुख्य अतिथि गोविंदराम सर्राफ ने परिवार सहित गौपूजन किया। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन हुआ तथा नवनिर्मित गौ विश्राम गृह का लोकार्पण किया गया। अतिथियों ने पौधारोपण किया। समापन पर गौभक्तों ने शहर में घर-घर जाकर गौसेवा के लिए धनराशि व चारा संग्रह किया।