विदिशा: पूर्व MLA पर व्यक्ति ने वीडियो में लगाए आरोप, कुछ घंटे बाद सोराई-सुमेर के बीच पटरी पर मिला शव
सोमवार दोपहर के बाद शहर मे एक वीडियो वायरल हो रहा था,जिसमे ग्राम बहलोत निवासी गोविंद गुर्जर खुद का एक वीडियो बनाकर पूर्व विधायक शशांक भार्गव पर आरोप लगाए थे, जिसमे भार्गव ने रिवाल्वर देने और विधायक मुकेश टंडन, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह की हत्या करने के लिए दवाव बनाने का आरोप लगाया। गोविंद ने खुद की हत्या करने की आशंका जताई थी उसके बाद वह मृत मिला।