Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Bhopal
सपा
Uttarpradesh
Haryana

क्या बिहार में गुजरात की तरह फैक्ट्री नहीं लग सकता है इसपर प्रशांत किशोर जी ने क्या कहा सुनते है

Bhabua, Kaimur | May 28, 2026

MORE NEWS

समाहरणालय, कैमूर*
=================
जिला जनसम्पर्क कार्यालय*
==================
प्रेस विज्ञप्ति*

दिनांक 25.07.2026*
==================

"सेवा संकल्प एवं समर्पण के 100 दिन" कार्यक्रम का हुआ लाइव प्रसारण, जिला पदाधिकारी ने लाभुकों को सौंपा बंदोबस्त पर्चा

राज्य सरकार के "सेवा संकल्प एवं समर्पण के 100 दिन" पूरे होने के ऐतिहासिक अवसर पर आज कैमूर जिले में जिला स्तरीय कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस महत्वपूर्ण अवसर पर राज्य स्तरीय मुख्य कार्यक्रम का लाईव प्रसारण जिले के लिच्छवि भवन, कैमूर(भभुआ) में किया गया । 

​कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पदाधिकारी, कैमूर द्वारा की गई, जिसमें जिले के वरीय अधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में लाभुक उपस्थित रहे।

उपस्थित अधिकारियों एवं लाभुकों ने राज्य स्तरीय कार्यक्रम का लाईव प्रसारण देखा और सरकार द्वारा पिछले 100 दिनों में जनहित में किए गए कार्यों, उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त की।

लाईव प्रसारण के उपरांत, जिला पदाधिकारी द्वारा जिले के चिन्हित भूमिहीन एवं पात्र लाभुकों को 'बंदोबस्त पर्चा' (भूमि अधिकार पत्र) का वितरण किया गया।

पर्चा वितरण के दौरान जिला पदाधिकारी ने लाभुकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि "सेवा संकल्प एवं समर्पण" अभियान के तहत प्रशासन अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। भूमिहीनों को बंदोबस्त पर्चा उपलब्ध कराना इसी संकल्प का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, जिससे उन्हें समाज में एक सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन जीने का अधिकार प्राप्त होगा।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक, उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, राजस्व शाखा के सभी संबंधित अधिकारी/कर्मी और बंदोबस्त पर्चा प्राप्त करने वाले लाभुक मौजूद थे।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar

समाहरणालय, कैमूर* ================= जिला जनसम्पर्क कार्यालय* ================== प्रेस विज्ञप्ति* दिनांक 25.07.2026* ================== "सेवा संकल्प एवं समर्पण के 100 दिन" कार्यक्रम का हुआ लाइव प्रसारण, जिला पदाधिकारी ने लाभुकों को सौंपा बंदोबस्त पर्चा राज्य सरकार के "सेवा संकल्प एवं समर्पण के 100 दिन" पूरे होने के ऐतिहासिक अवसर पर आज कैमूर जिले में जिला स्तरीय कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस महत्वपूर्ण अवसर पर राज्य स्तरीय मुख्य कार्यक्रम का लाईव प्रसारण जिले के लिच्छवि भवन, कैमूर(भभुआ) में किया गया । ​कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पदाधिकारी, कैमूर द्वारा की गई, जिसमें जिले के वरीय अधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में लाभुक उपस्थित रहे। उपस्थित अधिकारियों एवं लाभुकों ने राज्य स्तरीय कार्यक्रम का लाईव प्रसारण देखा और सरकार द्वारा पिछले 100 दिनों में जनहित में किए गए कार्यों, उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त की। लाईव प्रसारण के उपरांत, जिला पदाधिकारी द्वारा जिले के चिन्हित भूमिहीन एवं पात्र लाभुकों को 'बंदोबस्त पर्चा' (भूमि अधिकार पत्र) का वितरण किया गया। पर्चा वितरण के दौरान जिला पदाधिकारी ने लाभुकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि "सेवा संकल्प एवं समर्पण" अभियान के तहत प्रशासन अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। भूमिहीनों को बंदोबस्त पर्चा उपलब्ध कराना इसी संकल्प का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, जिससे उन्हें समाज में एक सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन जीने का अधिकार प्राप्त होगा। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक, उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, राजस्व शाखा के सभी संबंधित अधिकारी/कर्मी और बंदोबस्त पर्चा प्राप्त करने वाले लाभुक मौजूद थे। Information & Public Relations Department, Government of Bihar

Kaimur, Bihar | Jul 25, 2026

Kaimur, Bihar | Jul 25, 2026

क्या बिहार में गुजरात की तरह फैक्ट्री नहीं लग सकता है इसपर प्रशांत किशोर जी ने क्या कहा सुनते है - Bhabua News