5 जुलाई को नवादा में धूमधाम से मनाया जाएगा राष्ट्रीय जनता दल का स्थापना दिवस महोत्सव
नवादा। राष्ट्रीय जनता दल (RJD) का स्थापना दिवस महोत्सव 5 जुलाई को नवादा के सद्भावना चौक स्थित राजद जिला कार्यालय में उत्साहपूर्वक मनाया जाएगा। इसकी जानकारी नवादा राजद जिलाध्यक्ष उदय यादव ने सोशल मीडिया के माध्यम से दी।
उन्होंने जिले के सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, समर्थकों एवं राजद परिवार से जुड़े लोगों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि स्थापना दिवस संगठन की विचारधारा, एकता और जनसेवा के संकल्प को और मजबूत करने का अवसर है।
उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से समय पर कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर स्थापना दिवस महोत्सव को सफल बनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर संगठन की उपलब्धियों, आगामी रणनीतियों तथा जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर भी चर्चा किए जाने की संभावना है।
#RJD #RJDFoundationDay #Nawada #UdayYadav #AnkitAnand
Nawada, Nawada | Jul 4, 2026