पातेपुर: पातेपुर पुलिस ने मालपुर गांव में छापेमारी कर 1800 लीटर विदेशी शराब से लदा ट्रक किया जब्त, चालक गिरफ्तार
पातेपुर थाना की पुलिस ने मालपुर गांव में छापेमारी कर मंगलवार की दोपहर 3 बजे के करीब1800 लीटर विदेशी शराब लोड ट्रक के साथ चालक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार चालक महुआ थाना क्षेत्र के मोहनपुर धनराज गांव निवासी पवन कुमार है। पुलिस ने यह कार्रवाई मद्य निषेध इकाई पटना के द्वारा मिली गुप्त सूचना के आधार पर की है। ट्रक पर कुल 200 कार्टून विदेशी शराब लोड था।