कुलपहाड़: कुलपहाड़ पुलिस ने सतारी बोरा से 40 क्वार्टर अवैध देसी शराब के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
उपनिरीक्षक श्रीकृष्ण वैश्य और आरक्षी मनोज कुमार की टीम ने ग्राम बौरा से सतारी पुलिया की ओर जाने वाले मार्ग पर छापेमारी की। पुलिस ने ग्राम बिहार निवासी 28 वर्षीय इन्द्रपाल अहिरवार पुत्र चन्द्रभान अहिरवार को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 40 क्वार्टर "झूम" ब्रांड देशी शराब बरामद की। बरामदगी के आधार पर आरोपी के खिलाफ थाना कुलपहाड़ में आबकारी अधिनियम की धारा 60।