लालबर्रा: ईंधन संकट: मानपुर पेट्रोल पंप पर उमड़ी भारी भीड़, क्षेत्र में किल्लत से बिगड़े हालात
लालबर्रा क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से जारी पेट्रोल-डीजल के संकट के चलते आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लालबर्रा क्षेत्र के पेट्रोल पंपों पर ईंधन खत्म होने के कारण मंगलवार, 09 जून की शाम को मानपुर स्थित खंडेलवाल पेट्रोल पंप पर अचानक उपभोक्ताओं का हुजूम उमड़ पड़ा। जैसे ही लोगों को पंप पर डीजल अनलोड होने की सूचना मिली, वैसे ही बड़ी संख्