तेंदूखेड़ा: एसडीएम सीजी गिरी ने तेंदूखेड़ा तहसील कार्यालय का औचक निरीक्षण किया
तेंदूखेड़ा जिला कलेक्टर प्रताप नारायण यादव के निर्देशन में एसडीएम सीजी गिरी ने शुक्रवार की सुबह 11 बजे तहसील कार्यालय तेंदूखेड़ा का औचक निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान तहसील कार्यालय के अधिकारी कर्मचारी अनुपस्थित मिली जिस पर फटकार लगाते हुए तहसील कार्यालय की व्यवस्थाएं दुरुस्त करने हेतु निर्देशित किया।