लालबर्रा: अमोली-समनापुर मार्ग - ट्रांसफार्मर तो हटा, लेकिन बीच सड़क पर 'भूल' गए बिजली के खंभे, मंडरा रहा हादसे का खतरा
लालबर्रा बस स्टैंड से अमोली-समनापुर को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग के निर्माण में लंबे समय से रोड़ा बने बिजली के खंभों और ट्रांसफार्मर को शिफ्ट करने का कार्य विद्युत विभाग द्वारा युद्ध स्तर पर शुरू तो किया गया था, लेकिन 4 जुलाई को शाम 05 बजे तक भी विभाग की एक बड़ी लापरवाही सामने आई है। विभाग ने तकनीकी औपचारिकताएं पूरी करते हुए ट्रांसफार्मर को तो हटा दिया, लेकिन